Home / National / पंजाब में LPG टैंकर ब्लास्ट: 4 की मौत, 30 झुलसे, नेशनल हाईवे बंद….

पंजाब में LPG टैंकर ब्लास्ट: 4 की मौत, 30 झुलसे, नेशनल हाईवे बंद….

पंजाब के होशियारपुर ज़िले में शनिवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। होशियारपुर-जालंधर नेशनल हाईवे पर जा रहे LPG टैंकर में अचानक धमाका हो गया। तेज धमाके के बाद टैंकर में लगी आग ने आसपास खड़े वाहनों, घरों और दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 30 से ज़्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, कई की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना ज़बरदस्त था कि आसपास के घरों की खिड़कियां और दीवारें तक हिल गईं। कई छोटे दुकानदारों की दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल पुलिस और प्रशासन ने पूरे इलाके को घेर लिया है और किसी भी तरह की अफवाह को रोकने के लिए कड़ी चौकसी बरती जा रही है।

हादसे के चलते होशियारपुर-जालंधर नेशनल हाईवे कई घंटों तक बंद रहा, जिससे लंबा जाम लग गया। हाईवे पर यातायात धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है।

इस बीच पंजाब सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवज़े का ऐलान करने और हादसे की जांच के आदेश देने की बात कही है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now