सीबीआई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और अनिल अंबानी से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की। कंपनी पर 2000 करोड़ रुपये से अधिक की बैंक धोखाधड़ी का केस दर्ज, एसबीआई को हुआ भारी नुकसान।
दरअसल, पिछले महीने लोकसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने जानकारी दी थी कि आरबीआई की गाइडलाइन और बैंक की अपनी नीति के मुताबिक आरकॉम के खाते को 13 जून को “फ्रॉड” कैटेगरी में डाल दिया गया था। इसके बाद 24 जून 2025 को इसकी आधिकारिक सूचना आरबीआई को भेजी गई।






