श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में परिक्षेत्र सहारनपुर के अंतर्गत मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु एक विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा : नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर” चलाया जा रहा है ।
इसी अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक शामली श्री राम सेवक गौतम के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक शामली श्री संतोष कुमार सिंह के प्रभावी नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 22.08.2025 को थाना एएचटीयू पुलिस द्वारा नशा मुक्ति केंद्र डिस्ट्रिक्ट एडिशन सेंटर मेरठ रोड शामली को चैक किया गया, वहां पर किसी भी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं पाई गई वहां पर मौजूद उपचारधीन व्यक्तियों से वार्ता कर नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया तथा थाना कोतवाली शामली क्षेत्रांतर्गत स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कॉलेज बुढ़ाना रोड जनपद शामली में बालक बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया और नशामुक्त जीवन अपनाने हेतु जागरूक एवं प्रेरित किया गया तथा साइबर क्राइम के संबंध जानकारी दी गई।
निरीक्षण के प्रमुख बिंदु
• नशा मुक्ति केन्द्र की सुरक्षा, स्वच्छता, भोजन, औषधि प्रबंधन एवं काउंसलिंग व्यवस्था की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
• उपचाररत लाभार्थियों को यह बताया गया कि नशा न केवल स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है।
• सभी व्यक्तियों को यह संकल्प दिलाया गया कि— “नशा छोड़ना ही सच्चा सवेरा है, जो जीवन को अंधकार से उजाले की ओर ले जाता है।”
• केन्द्र प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि समय-समय पर जागरूकता शिविर, काउंसलिंग सत्र और समाजिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएँ ।
- बालक बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई तथा साइबर क्राइम के संबंध में जानकारी दी गई।
अभियान का उद्देश्य
“ऑपरेशन – सवेरा:- नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर” केवल अपराधियों पर की जाने वाली कार्यवाही तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक आंदोलन है। इसका मूल उद्देश्य—
• समाज से नशे की बुराई को जड़ से समाप्त करना ।
• युवा पीढ़ी को स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य प्रदान करना ।
• और परिवारों को नशे की विनाशकारी प्रवृत्ति से मुक्त कराना है ।
पुलिस की अपील
शामली पुलिस जनपद के सभी नागरिकों से अपील करती है कि इस अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें ।
“नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर” बढ़ते हुए हम सब मिलकर जनपद शामली को नशामुक्त बनाने का संकल्प लें ।








