Home / News / संयुक्त पत्रकार महासभा की टीम पुरकाजी पहुंची, पत्रकार हितों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

संयुक्त पत्रकार महासभा की टीम पुरकाजी पहुंची, पत्रकार हितों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

अज़ीज़ अहमद सिद्दीकी
पुरकाजी

मुजफ्फरनगर:– संयुक्त पत्रकार महासभा की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम मे रविवार को संगठन की एक मजबूत टीम पुरकाजी पहुंची। इस दौरे में राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. शहनवाज, सहारनपुर मंडल मीडिया प्रभारी मोहम्मद असलम, मुजफ्फरनगर संगठन मंत्री सफीक राजपूत, पुरकाजी अध्यक्ष अजीज अहमद एवं आरिफ राणा शामिल रहे
टीम ने पुरकाजी में स्थानीय पत्रकारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। बैठक में पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनकी सुरक्षा, और समाचार संकलन के दौरान आने वाली चुनौतियों पर गहन चर्चा हुई राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने कहा कि संयुक्त पत्रकार महासभा हर पत्रकार की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन हर स्तर पर पत्रकारों के साथ खड़ा है और उनके अधिकारों के लिए प्रशासनिक स्तर पर भी पहल जारी रखेगा
उन्होंने कहा कि आज पत्रकारिता सिर्फ खबर लिखने का काम नहीं रह गया, बल्कि सच को सामने लाने के लिए संघर्ष भी करना पड़ता है। ऐसे में संगठन पत्रकारों की आवाज बुलंद करने का हरसंभव प्रयास करेगा
डॉ. शहनवाज ने कहा कि महासभा का नेटवर्क गांव से लेकर महानगर तक मजबूत किया जा रहा है, ताकि किसी भी साथी को अकेला महसूस न हो‌ मोहम्मद असलम ने मंडल स्तर पर पत्रकारों की एकता को मजबूती देने की बात कही, जबकि सफीक राजपूत ने कहा कि जिला स्तर पर हर मुद्दे पर संगठन सक्रिय रहेगा।
पुरकाजी अध्यक्ष अजीज अहमद और आरिफ राणा ने स्थानीय पत्रकारों को भरोसा दिलाया कि उनके साथ हर स्थिति में खड़े रहेंगे
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर पत्रकार सम्मेलन आयोजित कर संगठन की ताकत और एकता का संदेश दिया जाएगा

Tagged:
[post-views]
Share
Now