Home / News / बेगूसराय में डीएम ने किया कम्युनिटी किचन का उद्घाटन, बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत

बेगूसराय में डीएम ने किया कम्युनिटी किचन का उद्घाटन, बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत

बेगूसराय। जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के क्रम में शनिवार को मटिहानी प्रखंड के खोरमपुर पंचायत स्थित छितरौर ग्राम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए संचालित कम्युनिटी किचन का उद्घाटन किया और जरूरतमंद परिवारों के बीच पॉलिथीन शीट का वितरण किया। कार्यक्रम में मटिहानी विधायक राज कुमार सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपदा पदाधिकारी, अंचल अधिकारी मटिहानी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला पदाधिकारी ने मौके पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के इलाज हेतु संचालित पशु चिकित्सा वाहन का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Tagged:
[post-views]
Share
Now