Home / Politics / क्या ट्रंप को मिलेगा जवाब? 50% टैरिफ पर आज पीएम मोदी की हाई लेवल बैठक….

क्या ट्रंप को मिलेगा जवाब? 50% टैरिफ पर आज पीएम मोदी की हाई लेवल बैठक….

भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक हाई-लेवल मीटिंग करने जा रहे हैं। बैठक में कैबिनेट के टॉप मिनिस्टर्स शामिल होंगे। चर्चा का फोकस रहेगा अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर टैरिफ को 50% तक बढ़ाने के फैसले पर भारत की अगली रणनीति क्या होनी चाहिए।

ट्रंप का सीधा वार 25% और टैक्स, वजह रूस से तेल?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ऐलान किया कि भारत से होने वाले इंपोर्ट पर अब 25% और शुल्क लगाया जाएगा। यानी अब कुल टैरिफ 50% हो गया है। ट्रंप ने सीधे तौर पर कहा कि भारत अगर रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद नहीं करता, तो इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। यह नया टैरिफ 27 अगस्त से लागू होगा।

भारत ने दिया कड़ा जवाब

भारत ने इस फैसले को “अनुचित” और “गैर-जिम्मेदाराना” बताया है। विदेश मंत्रालय ने साफ कहा है कि भारत की ऊर्जा जरूरतें और रणनीतिक आज़ादी, दोनों का सम्मान ज़रूरी है। किसी भी देश को यह तय करने का अधिकार नहीं है कि भारत अपनी नीतियां कैसे बनाए।

मोदी का इमोशनल संदेश – ‘किसानों के लिए सब कुछ कुर्बान’

नए टैरिफ लागू होने के कुछ घंटे बाद ही पीएम मोदी ने एक बेहद भावुक भाषण में कहा कि उनकी सरकार किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। दिल्ली में एमएस स्वामीनाथन इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा,
“हमारे किसानों का हित सर्वोपरि है। मैं जानता हूं, इसके लिए मुझे बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है… लेकिन मैं तैयार हूं।

जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या भारत के साथ बातचीत की कोई गुंजाइश बची है, तो उनका जवाब साफ था –
“नहीं। जब तक मामला हल नहीं होता, बातचीत का कोई सवाल ही नहीं उठता।”

Tagged:
[post-views]
Share
Now