कौशाम्बी /प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजनान्तर्गत नगर पंचायत,सिराथू के वार्ड नंबर-5 में धाता रोड पर रुपए-84 लाख की धनराशि से नवनिर्मित अम्बेडकर पार्क का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती कल्पना सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, पूर्व विधायकग लाल बहादुर, शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल व संजय गुप्ता, अध्यक्ष नगर पंचायत सिराथू राजेंद्र कुमार उर्फ भोला यादव, आदर्श नगर पालिका परिषद मंझनपुर वीरेंद्र फौजी, आदर्श नगर पालिका परिषद भरवारी कविता पासी एवं मीडिया प्रभारी उप मुख्यमंत्री भोले शंकर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।







