गंगोत्री मार्ग पर स्थित धराली ग्राम के पास खीर गंगा नदी में अचानक तेज़ सैलाब आया, जिससे मलबा बहते हुए कई घरों तक पहुंच गया। नाले का जलस्तर एकदम से बढ़ गया और क्षेत्र में दहशत फैल गई। कई घरों की बुनियादी संरचना ध्वस्त हो गई, सड़क और पुल टूट गए तथा गांव बाहरी दुनिया से कट गया। घटना की पुष्टि जिला आपदा प्रबंधन ने की है।
अनुमानतः 15 घर पूरी तरह बह चुके हैं, जबकि करीब 10 लोग लापता बताए गए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह कहा गया है कि “पूरा गांव बहे गया” और कई लोग अभी तक लापता हैं, लेकिन मृतकों की पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रशासन, SDRF, NDRF, पुलिस और सेना सहित कई एजेंसियाँ मौके पर पूरी तरह सक्रिया रेस्क्यू और राहत कार्य में लगी हैं। प्रभावितों को भोजन, पानी, आश्रय और मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थाएँ तेज़ी से की जा रही हैं। राज्य सरकार द्वारा घटना की सीनियर स्तर पर जांच के निर्देश दिए गए हैं।






