Home / News / उत्तरकाशी में बादल फटा: धराली में तबाही, सैलाब में कई लोग लापता…..

उत्तरकाशी में बादल फटा: धराली में तबाही, सैलाब में कई लोग लापता…..

उत्तरकाशी के धराली गांव में मंगलवार सुबह आसमान से आई आफत ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। बादल फटने से खीरगंगा में तेज बाढ़ आ गई, जिसने मिनटों में तबाही मचा दी। पानी और मलबा इतनी तेजी से गांव की तरफ बढ़ा कि लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही चीख-पुकार मच गई। कई होटल और दुकानें मलबे में समा गईं, धराली बाजार का नामो-निशान मिट गया। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जानकारी दी कि इस आपदा में अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग अब भी मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। मौके पर राहत-बचाव के लिए सेना, हर्षिल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें रवाना हो चुकी हैं।

पूरे उत्तराखंड में इस वक्त बारिश ने कहर बरपाया है। बड़कोट तहसील के बनाल पट्टी इलाके में तेज बारिश की वजह से कुड गदेरा उफान पर आ गया, जिसमें करीब डेढ़ दर्जन बकरियां बह गईं। लोग डरे हुए हैं, क्योंकि कहीं भी अचानक हालात बिगड़ सकते हैं। मौसम विभाग के निदेशक रोहित थपलियाल ने चेतावनी दी है कि 10 अगस्त तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है, खासतौर पर पहाड़ी इलाकों में। एहतियातन देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिलों में स्कूलों को बंद रखा गया है ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। हालात गंभीर हैं और प्रशासन पूरी सतर्कता से जुटा हुआ है।

ALSO READ :https://expressnewslive.tv/cisf-controversy-kharge-asked-are-we-terrorists-nadda-said-take-tuition-from-me/

Tagged:
[post-views]
Share
Now