रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने चैंबर में जनसुनवाई के दौरान उपस्थित जन सामान्य की शिकायतों को एक – एक व्यक्तियों से सुन कर संबंधित अधिकारियों को दूरभाष से वार्ता कर शासन के मन्सानुरुप, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये, कहा कि जमीन से संबंधित समस्या को पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि जो भी जन सुनवाई के दौरान समस्याएं आ रही है उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय सुनिश्चित कराएं एवं यह भी कहा कि लाभार्थी को निस्तारण से संतुष्टि भी मिलनी चाहिए।
जन सुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे स्वप्निल कुमार यादव, अपर उप जिलाधिकारी पूजा गुप्ता, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी मनोहर लाल धर्मन उपस्थित रहे।






