Home / Updates / Rajasthan News | झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से मचा कोहराम, 4 बच्चों की मौत, मलबे से रेस्क्यू जारी….

Rajasthan News | झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से मचा कोहराम, 4 बच्चों की मौत, मलबे से रेस्क्यू जारी….

राजस्थान के झालावाड़ जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सरकारी स्कूल में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान अचानक स्कूल की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई छात्र-छात्राएं मलबे में दब गए। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, यह हादसा स्कूल के पुराने भवन में हुआ, जिसकी हालत पहले से ही जर्जर बताई जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही प्रार्थना शुरू हुई, तेज आवाज के साथ छत गिर गई और बच्चे मलबे में दब गए। चीख-पुकार मच गई, ग्रामीण और स्कूल स्टाफ तुरंत मदद के लिए दौड़े।

प्रशासन और बचाव दल मौके पर:
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपदा राहत दल मौके पर पहुंच गए। जेसीबी मशीनों से मलबा हटाने का काम जारी है। कई घायल बच्चों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल:
हादसे के बाद स्कूल के बाहर मातम पसरा हुआ है। अपने बच्चों की तलाश में परिजन बदहवास हैं। कई परिवारों की उम्मीदें मलबे में दबी हुई हैं।

सरकारी लापरवाही पर उठे सवाल:
स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्कूल की बिल्डिंग काफी समय से जर्जर हालत में थी, इसके बावजूद बच्चों को उसी भवन में पढ़ने के लिए मजबूर किया गया। अब प्रशासनिक लापरवाही ने मासूम जिंदगियों को लील लिया।

सीएम ने जताया शोक, जांच के आदेश:
मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है और उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए हैं।

अपने बच्चों की तलाश में परिजन बदहवास हैं। कई परिवारों की उम्मीदें मलबे में दबी हुई हैं।सरकारी लापरवाही पर उठे सवाल:स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्कूल की बिल्डिंग काफी समय से जर्जर हालत में थी, इसके बावजूद बच्चों को उसी भवन में पढ़ने के लिए मजबूर किया गया। अब प्रशासनिक लापरवाही ने मासूम जिंदगियों को लील लिया।सीएम ने जताया शोक, जांच के आदेश:मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है और उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now