Home / News / रूस में उड़ान भरते ही लापता हुआ यात्री विमान, 50 लोग थे सवार….खोज जारी

रूस में उड़ान भरते ही लापता हुआ यात्री विमान, 50 लोग थे सवार….खोज जारी

मॉस्को: रूस से एक बेहद चिंता भरी खबर आई है। अंगारा एयरलाइंस का एक यात्री विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद अचानक रडार से गायब हो गया। उस विमान में करीब 50 लोग सवार थे, जिनमें कई बच्चे भी थे। इस खबर ने मॉस्को में हड़कंप मचा दिया है।

जानकारी के मुताबिक, ये विमान इरकुत्स्क से उड़ान भरकर याकूत्स्क जा रहा था, लेकिन उड़ान के थोड़े ही समय बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल से उसका संपर्क टूट गया। कई कोशिशों के बाद भी अब तक विमान से कोई संपर्क नहीं हो पाया है, जिससे चिंता और बढ़ गई है कि कहीं ये हादसा तो नहीं हुआ।

खोज अभियान जारी

रूसी आपातकालीन मंत्रालय ने तुरंत सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हेलीकॉप्टर और ड्रोन को भी खोज के लिए भेजा गया है, लेकिन खराब मौसम और मुश्किल इलाके इस काम को और कठिन बना रहे हैं। अधिकारियों ने अभी तक साफ नहीं किया है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है या कहीं आपातकालीन लैंडिंग हुई है। यात्रियों के परिवार वाले एयरपोर्ट पर जमा हैं और उन्हें लगातार अपडेट मिल रहे हैं। पूरे देश की निगाहें इस खोज अभियान पर टिकी हुई हैं, हर कोई दुआ कर रहा है कि उम्मीद जिंदा रहे।

रिपोर्ट:- कनक चौहान

Tagged:
[post-views]
Share
Now