Home / News /

नावकोठी. बेगूसराय प्रखंड के नवनियुक्त प्रधान शिक्षक प्रखंड के विभिन्न नामित विद्यालय में सोमवार को योगदान किया.उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय चकमुजफ्फर में नवनियुक्त हेडमास्टर नंदकिशोर पंडित ने योगदान किया.विद्यालय के प्रभारी हेडमास्टर इंदू कुमारी के नेतृत्व में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने फूल माला अंगवस्त्र देकर स्वागत किया.प्राइमरी स्कूल विष्णुपुर में प्रधान शिक्षक ललन कुमार ने योगदान किया.इस अवसर पर ने निवर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मशील कुमार ने अंगवस्त्र,फूल माला देकर विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया.इस दौरान आयोजित समारोह में वरिष्ठ शिक्षिका मुन्नी कुमारी का प्रधान शिक्षक में चयन हो जाने के उपरांत उनको भव्य विदाई दी गयी.वहीं प्राइमरी स्कूल इनैया में नवनियुक्त प्रधान शिक्षक राजेश यादव ने योगदान किया.पूर्ववर्ती प्रभारी प्रधानाध्यापक ने विद्यालय परिवार की ओर से उनका भव्य स्वागत किया.
इस अवसर पर कमर सालेह,मो अकबर हुसैन,मशकूर आलम,रंजू कुमारी,कुमकुम कुमारी,बलराम कुमार,राकेश कुमार
सहित अन्य शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे.

Tagged:
[post-views]
Share
Now