Home / Updates / बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को बड़ा झटका, अदालत की अवमानना में हुई 6 महीने की जेल….

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को बड़ा झटका, अदालत की अवमानना में हुई 6 महीने की जेल….

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को लेकर एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अदालत की अवमानना के मामले में उन्हें छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। ये फैसला अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण की तीन सदस्यीय पीठ ने बुधवार को सुनाया, जिसकी अध्यक्षता जस्टिस मोहम्मद गुलाम मुर्तजा मजूमदार कर रहे थे। बांग्लादेशी मीडिया की मानें तो यह पहली बार है जब शेख हसीना को किसी कानूनी मामले में जेल की सजा मिली है। एक लंबे राजनीतिक करियर के बाद यह फैसला न केवल चौंकाने वाला है, बल्कि देश की राजनीति में एक नया मोड़ भी ला सकता है।

ALSO READ:https://expressnewslive.tv/amarnath-yatra-begins-lg-manoj-sinha-flagged-off-the-first-batch-3-5-lakh-devotees-registered/

Tagged:
[post-views]
Share
Now