Home / News / 4…5 वा 6 जून को भरवारी पावर हाउस की सप्लाई सुबह 10 से 4 रहेगी बाधित उपखण्ड अधिकारी ने दी जानकारी

4…5 वा 6 जून को भरवारी पावर हाउस की सप्लाई सुबह 10 से 4 रहेगी बाधित उपखण्ड अधिकारी ने दी जानकारी

कौशाम्बी संवाददाता मुज़फ्फर की रिपोर्ट

कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी में सोमवार 4.5 वा 6 जून को सिराथू से भरवारी के बीच 33 KV की तारो और खंभों की मरम्मतीकरण के चलते सुबह 10 बजे से शाम को 4 बजे तक बिजली की सप्लाई बंद रहेगी।शाम को 4 बजे के बाद बिजली की सप्लाई अनवरत चालू कर दी जाएगी।

भरवारी पावर हाउस के अवर अभियंता नन्द लाल यादव एवं खंड अभियंता के एल सिंह ने बताया कि अधिशाषी अभियंता चायल राम हरि के निर्देश के क्रम में सिराथू से भरवारी पावर हाउस तक आने वाली 33 KV की तारे अधिक ढीली हो गई है, जिसके चलते आए दिन तारों में फॉल्ट हो जाता है और बिजली की सप्लाई बाधित हो जाती है,सिराथू से भरवारी तक 33 KV की तारो और कई बिजली के खंभे की मरम्मतीकरण का कार्य सोमवार को किया जाएगा।

बिजली की तारो और खंभों की मरम्मतीकरण के चलते 4…5..वा 6 जून सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम को 4 बजे तक बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी।लोगो से अपील है कि सभी लोग अपने आवश्यक कार्य सुबह 10 बजे तक निपटा ले।

Tagged:
[post-views]
Share
Now