Home / Updates / 50 दिन, 15 होटल! स्वामी चैतन्यानंद का शातिर खेल—फोन पासवर्ड का नाटक, 17 छात्राओं…..

50 दिन, 15 होटल! स्वामी चैतन्यानंद का शातिर खेल—फोन पासवर्ड का नाटक, 17 छात्राओं…..

दिल्ली के श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट के पूर्व हेड, 62 वर्षीय स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी को पुलिस ने आगरा के एक होटल से पकड़ा। करीब 50 दिन तक वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार जगह बदलता रहा और बिना CCTV वाले सस्ते होटलों में ठहरता, यहां तक कि वृंदावन और मथुरा में भी छिपा। पुलिस को उसके पास से एक iPad और तीन मोबाइल फोन मिले, जिनमें छात्रावास के सीसीटीवी फुटेज मौजूद हैं। कोर्ट ने उसे पांच दिन की रिमांड पर भेजा है और अब पुलिस उसके सहयोगियों की तलाश कर रही है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now