मांगलौर (हरिद्वार):
मोहल्ला इस्लामनगर, मांगलौर निवासी नरगिस पत्नी अब्दुल रब ने अपने पुत्र अब्दुल रज़ी के लापता होने की सूचना थाना सुल्तानपुरी पुलिस को दी है।
नरगिस के अनुसार उनका पुत्र 3 नवम्बर 2025 (रविवार) को लगभग 11:40 बजे दिन में घर से निकला था, जिसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने बताया कि अब्दुल रनी घर से बिना किसी कारण बताए निकला था और तब से उसका कोई पता नहीं चल पाया है।
परिवार ने सभी रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन लड़के का कोई सुराग नहीं मिला। इससे परिजन अत्यंत परेशान हैं।
नरगिस ने पुलिस से निवेदन किया है कि उनके पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कर उसे शीघ्र बरामद किया जाए।
पुलिस ने मामले की तहरीर प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है।
Missing Person
Name: Abdul Razi
Age: 16 years
Height: 5 feet 4 inches
Last Seen Wearing: White shirt and blue jeans
Address: Islam Nagar, Roorkee Civil Lines
Contact Number: +91 82728 59095
If anyone has any information regarding Abdul Razi, please contact the given number or inform the nearest police station immediately.
Your small help can reunite a family with their loved one.






