रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने आईपीएल 2025 का खिताब जीतकर अपने फैन्स का सपना पूरा किया था, लेकिन अब टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी के मालिक टीम को बेचने की तैयारी में हैं।क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, RCB की मालिक कंपनी डियाजियो ने आधिकारिक तौर पर टीम की बिक्री प्रक्रिया शुरू कर दी है। यही कंपनी महिला प्रीमियर लीग (WPL) की RCB टीम की भी मालिक है। बताया जा रहा है कि बिक्री की यह पूरी प्रक्रिया 31 मार्च 2026 तक पूरी हो सकती है, जिससे एक नया मालिक इस मशहूर फ्रेंचाइजी की कमान संभाल सकता है।






