Home / Politics / भरतकूप में 11.47 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार…..

भरतकूप में 11.47 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार…..

रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट – पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट सत्यपाल सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भरतकूप मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 अतीन्द्र सिंह चौहान व उ0नि0 अभिषेक सिंह व उनकी टीम द्वारा अभियुक्त सुरेश कुमार सिंह पुत्र तिलक बहादुर सिंह नि0 अर्जुनपुर मजरा दबवा थाना मऊ जनपद चित्रकूट को बैग नीला रंग मे कुल 11 किलो 470 ग्राम सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना भरतकूप में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now