Home / National / जल्द ही चलेंगी 100 और ट्रेनें,त्यौहारी सीजन में नहीं आएगी दिक्कत…

जल्द ही चलेंगी 100 और ट्रेनें,त्यौहारी सीजन में नहीं आएगी दिक्कत…

भारतीय रेलवे जल्‍द ही करीब 100 और ट्रेनें चलाने की घोषणा कर सकता है. देश भर में अनलॉक 4.0 आज से शुरू हो रहा है. साथ ही सितंबर माह से फेस्टिव सीजन भी शुरू हो रहा है. जिसे देखते हुए रेलवे 100 और ट्रेन चलाने की तैयारी कर रही है. अभी रेलवे स्पेशल ट्रेन के नाम पर 230 एक्‍सप्रेस ट्रेन चला रही है जिनमें 30 राजधानी भी शामिल हैं. रेलवे के सूत्रों से मिली के अनुसार, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय से अनुमति मिलने का इंतजार कर रहा है. सूत्रों ने यह भी कहा कि जब रेलवे जीरो-बेस्‍ड टाइम टेबल जारी करेगा तो इन ट्रेनों के समय में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.

100 ट्रेनें भी होंगी स्पेशल
एक राज्य से दूसरे राज्य तक चलाई जाने वाली यह ट्रेन दशहरा और दीवाली जैसे त्योहार के मद्देनजर शुरू की जा सकती है. इसके साथ ही राज्य के अंदर भी कुछ ट्रेनें शुरू की जा सकती हैं. इन सभी को ‘स्‍पेशल ट्रेन’ की तरह चलाया जा रहा है. जिन 100 ट्रेनों को चलाने की तैयारी है, उन्‍हें भी ‘स्‍पेशल’ ही रखा जाएगा. यह ट्रेनें इंटरस्‍टेट और इंट्रास्‍टेट चलेंगी. गौरतलब है कि रेल मंत्रालय पहले से ही चरणबद्ध ढंग से रेल सेवा शुरू करने की बात कर चुका है.

[post-views]
Share
Now