झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
झालावाड़ 25 जून। अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ (रजिस्टर्ड) की संभागीय अध्यक्ष मंजू कारपेन्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 01 जुलाई से 07 जुलाई तक प्रदेशभर में आंगनवाड़ी केंद्रों पर प्रदेश व्यापी तालाबंदी, पूर्ण कार्य बहिष्कार एवं महा-हड़ताल की प्रदेश द्वारा घोषणा की गई है। संघ का आरोप है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं पर विभिन्न विभागों के सर्वे और अतिरिक्त कार्यों का अत्यधिक बोझ डाला जा रहा है, जबकि कई जिलों में 3 से 9 माह तक का मानदेय बकाया है। संघ ने मानदेय भुगतान, बढ़ोतरी, ग्रेच्युटी सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। महामंत्री सावित्री नामदेव ने कहा कि मांगों के समाधान तक संघर्ष जारी रहेगा। संघ ने सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं से एकजुट होकर आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया है।






