Home / News / सहारनपुर के कोर्ट रोड पर कई कोचिंग सेंटर अभी भी सुचारू रूप से चालू।

सहारनपुर के कोर्ट रोड पर कई कोचिंग सेंटर अभी भी सुचारू रूप से चालू।

-खबर विश्वस्त सूत्रों से आ रही है
लख़नऊ में हुए कोचिंग अग्निकांड के बाद शासन की सख्ती बढ़ गई है इसी कड़ी में कोर्ट रोड पर कई कोचिंग सेंटर सील किये गए है लेकिन कुछ सेंटर अब भी मानो अग्निशमन विभाग और सिस्टम को मुह चिढ़ाते नजर आ रहे है, आखिर उनपर कार्यवाही क्यो नही?

सहारनपुर: कोर्ट रोड पर लखनऊ अग्निकांड के बाद हुई कार्यवाही में कई सेंटर बन्द किये गए और कई को नोटिस दिए गए है लेकिन

कोर्ट रोड स्तिथ पर अभी भी ऐसे कोचिंग सेंटर है जो निरन्तर बिना किसी डर और खौफ के संचालित किए जा रहे है।

हालांकि ऐसे सेंटर पहले छात्रवृत्तियों को लेकर भी चर्चाओं में रहे बताये जा रहे है लेकिन बंदरबांट व्यवस्था के चलते इन पर कोई कार्यवाही नही हुई है।

वही अब लखनऊ कांड के बाद इन कोचिंग सेंटरों पर भी कार्यवाही के लिए आंदोलन करने की जानकारी प्राप्त हो रही है, बताया जा रहा है कि इन कोचिंग सेन्टर में अग्निशमन की कोई व्यवस्था नही है।

फायर सिलेंडर भी एक दिन पूर्व ही लिए गए है ऐसे में यदि बड़ा हादसा होता है तो कौन जिम्मेदार होगा।

रिपोर्ट – मुराद अली
सहारनपुर

Tagged:
[post-views]
Share
Now