Home / Events / ग्राम कुदुरमाल में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया

ग्राम कुदुरमाल में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया

कोरबा से शिवम अग्रवाल की रिपोर्ट
कोरबा//छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला के विकासखंड कोरबा अंतर्गत ग्राम कुदुरमाल में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक श्री हनुमान मंदिर कुदुरमाल को दुल्हन की तरह भव्य रूप से सजाया गया, जिससे मंदिर की शोभा देखते ही बन रही थी।
मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया था। सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो गया था, जो पूरे दिन जारी रहा। श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर भगवान हनुमान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते रहे।
इस पावन अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें विधि-विधान से भगवान हनुमान का अभिषेक और श्रृंगार किया गया। इसके बाद बाबा को विशेष “रोट प्रसाद” एवं विविध प्रकार के भोग अर्पित किए गए। श्रद्धा और भक्ति से भरे इस आयोजन में भोग भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
ग्रामीणों और श्री हनुमान मंदिर के प्रबंधक सुमन पटेल एवं राजा पटेल मंदिर समिति के सहयोग से यह आयोजन अत्यंत सफल रहा। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालु भजन-कीर्तन में लीन होकर भगवान हनुमान के जयकारे लगाते रहे।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह आयोजन हर वर्ष हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष रूप से किया जाता है, लेकिन इस बार की सजावट और व्यवस्थाएं विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। कुदुरमाल का यह ऐतिहासिक मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि क्षेत्रीय सांस्कृतिक पहचान का भी महत्वपूर्ण हिस्सा बना हुआ

[post-views]
Share
Now