(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
बलिया जनपद के खनवर होली के मौके पर विधायक उमाशंकर सिंह ने अपने खनवर आवास पर समर्थकों और क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर राजनीतिक हलकों में बड़ा संदेश देने की कोशिश किए सुबह से ही आवास पर लोगों की भीड़ उमड़ा रहा रंग, गुलाल और मिठाइयों के बीच यह होली मिलन समारोह केवल शुभकामनाएं तक नहीं रहा बल्कि हालिया आयकर विभाग की छापे के बाद लोगो से मिलना बड़ी बात है विधायक उमाशंकर सिंह ने लोगों से गले मिलते हुए कहा आप लोगों का प्यार और आशीर्वाद से आप सबकी दुआ से सब कुछ ठीक है और आगे भी ठीक रहेगा उनके इस बयान को सियासी जवाब के तौर पर देखा जा रहा है गौरतलब है कि हाल ही में आयकर विभाग की टीम ने उनके आवास और ठिकानों पर जांच की थी, जिसकी चर्चा पूरे जिले में रही विधायक उमाशंकर सिंह ने खुलकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आयकर विभाग की कार्रवाई के बारे में सब लोग जानते हैं जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग दिया जा रहा है सच सामने आएगा हालांकि उन्होंने ज्यादा टिप्पणी से परहेज किया लेकिन समर्थकों के बीच उनका आत्मविश्वास साफ झलकता रहा होली मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, व जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे समर्थकों ने इसे जनसमर्थन का सैलाब बताया वहीं विपक्षी खेमे में इस आयोजन को लेकर चर्चाएं तेज हैं कि छापे के बाद यह सार्वजनिक उपस्थिति एक सियासी रणनीति का हिस्सा है।कार्यक्रम के दौरान विधायक उमाशंकर सिंह ने क्षेत्र के विकास कार्यों का भी जिक्र किया और कहा कि विरोधियों की साजिशों के बावजूद विकास की रफ्तार नहीं रुकेगी और नही रुका है उन्होंने जनता से शांति सौहार्द और भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की आयकर विभाग के कार्रवाई की छाया के बीच हुई इस होली ने जिले की राजनीति में एक नया रंग उमंग दिया है अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच का रुख क्या रहता है और आने वाले दिनों में इसका सियासी असर कितना गहरा होता है






