श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर में मादक पदार्थों /नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी,बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है ।
इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर एंव क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री एच0एन0 सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 04.05.2026 को थाना कुतुबशेर पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 01 शातिर नशा तस्कर/अभियुक्त सलमान पुत्र सुल्तान निवासी छावड़ा कालोनी,मानकमऊ थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर को ईदगाह रोड़ से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 205 ग्राम चरस बरामद हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना कुतुबशेर पर मु0अ0सं0 191/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
सलमान पुत्र सुल्तान निवासी छावड़ा कालोनी,मानकमऊ थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर
बरामदगी –
205 ग्राम चरस
गिरफ्तार अभियुक्त सलमान का आपराधिक इतिहास –
- मु0अ0सं0 444/25 धारा 63 आबकारी अधिनियम थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर
- मु0अ0सं0 191/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नाम –
- उ0नि0 श्री कुलवन्त मलिक थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर
- का0 1808 आशीष थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर
- का0 1806 योगेश थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर
- है0का0 1157 मुकेश कुमार थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर
- रि0का0 1368 सुमित थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर ।
रिपोर्ट Naim.sagar






