रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट – पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी उपेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 संत प्रसाद चौकी प्रभारी मंडी समिति व उनकी टीम द्वारा अभियुक्त भालू उर्फ प्रेमकुमार गुप्ता पुत्र भूलेलाल निवासी द्वारिकापुरी कर्वी जनपद चित्रकूट को 01 किलो 600 ग्राम नाजायज सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली कर्वी पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
कोतवाली कर्वी ने 01 अभियुक्त को 1.6 किलो सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया…






