Home / News / कोरबा में 12 करोड़ की साड़ी घोटाले को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री का पुतला दहन

कोरबा में 12 करोड़ की साड़ी घोटाले को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री का पुतला दहन

अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट

जिला कोरबा। महिला एवं बाल विकास विभाग में लगभग 12 करोड़ रुपए के कथित साड़ी घोटाले को लेकर विरोध तेज हो गया है। फूलोदेवी नेताम के निर्देश पर जिला महिला कांग्रेस कोरबा ग्रामीण एवं शहर इकाई द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया।
जिला महिला कांग्रेस कोरबा ग्रामीण की अध्यक्ष प्रभा सिंह तंवर एवं शहर अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का पुतला दहन कर विरोध जताया।
इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से मुकेश राठौर (अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर), राकेश पंकज (युवा कांग्रेस अध्यक्ष), सपना चौहान (पूर्व अध्यक्ष शहर), संतोषी पाटले (महामंत्री), सीमा उपाध्याय, सुनीता तिग्गा, त्रिवेणी मिरी, मीरा सिंह, शकीला बेगम, प्रमिला चंद्रावती साहू, संजू पैकरा, नफीसा हुसैन, सुभद्रा सिंह, एस.डी. जोशी, रामकुमार राठौर, रजाक खान, रवि खूंटे, हिमांशु सिंह, अवधेश सिंह, पालू साहू, गणेश श्रीवास, विक्रम दास, संतोष राठौर (पूर्व सभापति), रमेश वर्मा, राजेंद्र ठाकुर, दुष्यंत शर्मा, रायसिंह तंवर, नंद कुमार पटेल, जीवन कंवर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now