Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला श्रमिकों ने किया विरोध प्रदर्शन

बांका जिला के बॉउंसी प्रखंड मे आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्थानीय क्षेत्र में सैकड़ों महिला श्रमिकों ने अपनी जायज मांगों को लेकर एकजुट होकर आवाज बुलंद की। सैलरी से वंचित श्रमिकों ने अपनी समस्याओं को प्रशासन और संबंधित विभाग के समक्ष रखने का संकल्प लिया और न्याय की गुहार लगाई।
महिला श्रमिकों ने बताया कि वे लंबे समय से अपने परिश्रम का उचित भुगतान न मिलने के कारण आर्थिक संकट का सामना कर रही हैं। इस मुद्दे पर हुई चर्चा के दौरान सभी ने एक स्वर में अपने मेहनताने का हक पाने की मांग की और प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान की अपील की।
इस अवसर पर जवाहर कुमार झा, बिनय कापरी, सुरेश यादव, दिवाकर झा (प्रखंड इंटक अध्यक्ष, बौंसी), हारवेसर राम (रिक्शा-ठेला यूनियन अध्यक्ष, बौंसी), मनोज कुमार (सफाई कर्मी मजदूर इंटक संघ, बौंसी), गौतम हरिजन, प्रदीप कुमार, पवन कुमार, झीना देवी, पूनम देवी, प्रियंका देवी सहित इंटक से जुड़े सभी कर्मियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति की इस एकजुटता को सलाम किया और उनके संघर्ष में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
यह आंदोलन महिलाओं की बढ़ती जागरूकता और उनके अधिकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इन महिलाओं ने कहा जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। साथ ही साथ अपनी आवाज़ को बुलंद करते हुए नारा लगाया गया–
नारी शक्ति जिंदाबाद ।
श्रमिक एकता जिंदाबाद ।।
रिपोर्ट : मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

Share
Now