Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

यह कैसा रिश्ता- एक दुल्हन के दो पति- एक लड़का दूसरी लड़की- त्रिकोणीय प्यार का कैसे हो समझौता….

  • बिहार के बेगूसराय में प्रेम त्रिकोण का अजीबोगरीब मामला सामने आया है।
  • इस प्रेम त्रिकोण में एक ही लड़की के दो पति हैं,
  • लेकिन एक पति पुरुष है तो दूसरी महिला।
  • यानी लड़की का एक समलैंगिक रिश्ता है।
  • मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस भी हैरान है कि इस मामले को कैसे सुलझाए.

बेगूसराय : एक लड़की या लड़के की दो शादियों के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन बेगूसराय में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। यहां एक लड़की ने दो शादी रचाई है, लेकिन उसका पति एक पुरुष है तो दूसरी महिला।

इसके बारे में सुनकर हर कोई  हैरान है की आखिर ये कैसे हो सकता है ? एक लड़की ने एक लड़का और एक लड़की से शादी रचाई है। अब मुसीबत यह है कि लड़की अपने किस पार्टनर के साथ रहे। मामला थाने पहुंच चुका है। पुलिस भी हैरान और मुश्किल में है कि इसमें क्या कार्रवाई करे।

दरअसल, यह मामला समलैंगिकता का है। झारखंड के चतरा जिले की दो लड़कियों में दोस्ती थी, धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार पनपा और फिजिकल रिलेशन भी बन गया। दोनों लड़कियों के बीच प्यार इतना गहरा हो गया कि दोनों ने आपस में शादी कर ली।

दोनों लड़कियों में से एक ने दूसरे को पति मान लिया। घर वाले इन सब बातों से अनजान थे। इसी महीने दोनों में से एक लड़की के परिजनों ने उसकी शादी बिहार के बेगूसराय के लड़के से करा दी। शादी के बाद लड़की पति के साथ ससुराल रहने आ गई। 15 दिन बाद ही लड़की की पार्टनर लड़की उससे मिलने चतरा से बेगूसराय आ गई। यहां आकर जिद करने लगी कि वह अपनी पार्टनर को छोड़ नहीं सकती है।

लड़की के ससुराल में जब यह बात खुली तो हंगामा पसर गया। किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि वह क्या करें। चतरा अपनी पार्टनर को लेने आई लड़की जिद कर रही थी कि वह यहां से अकेले नहीं जाएगी। लड़के के परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस को भी कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है।

पुलिस दोनों लड़कियों को थाने लेकर आ गई है, लेकिन इस मामले का हल उसे भी समझ में नहीं आ रहा है। बेगूसराय शादी करके आई लड़की का दावा है कि उसने ससुराल आते ही पति को बता दिया था कि उसका किसी दूसरी लड़की के साथ समलैंगिक रिलेशन है। इसपर उसके पति ने कहा था कि अगर वह अपने समलैंगिक पार्टनर के पास जाना चाहती है तो वह उसे नहीं रोकेगा।

दूसरी तरफ चतरा से आई लड़की का दावा है कि दोनों लड़कियां दो साल से एक-दूसरे को पति-पत्नी स्वीकार कर चुके हैं। दोनों साथ में ही रहती थीं। नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी संतोष शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद दोनों लड़कियों को सुरक्षा देने के लिहाज से थाने में रखे हुई है। पुलिस का कहना है कि प्रेम त्रिकोण का यह अजीबोगरीब मामला है।

कोशिश की जा रही है कि कानून के जरिए इसका हल निकाला जाए। इस पूरे मामले की चर्चा पूरे इलाके में है। जो भी सुन रहा है वह हैरान हो रहा है।

घर वालों ने लड़की की शादी लड़के से करा दी

undefinedघर वाले इन सब बातों से अनजान थे। इसी महीने दोनों में से एक लड़की के परिजनों ने उसकी शादी बिहार के बेगूसराय के लड़के से करा दी। शादी के बाद लड़की पति के साथ ससुराल रहने आ गई। 15 दिन बाद ही लड़की की पार्टनर लड़की उससे मिलने चतरा से बेगूसराय आ गई। यहां आकर जिद करने लगी कि वह अपनी पार्टनर को छोड़ नहीं सकती है।

Share
Now