Home / News / मालगाड़ी से कट कर युवक ने दी जान, उरगा सरगबुंदिया रेलवे ट्रैक पर मिला शव

मालगाड़ी से कट कर युवक ने दी जान, उरगा सरगबुंदिया रेलवे ट्रैक पर मिला शव

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा जिले के उरगा-सरगबुन्दिया रेलवे सेक्शन में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहाँ 22 वर्षीय युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजेश्वर कुमार पटेल के रूप में हुई है, जो करमंदी गांव का निवासी था और एक निजी प्लांट में कार्यरत था।
काम पर जाने निकला था, वापस नहीं लौटा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेश्वर रोज़ाना अपने दोस्त के साथ प्लांट जाया करता था, लेकिन घटना वाले दिन वह अकेले ही सुबह 8 बजे मोटरसाइकिल से निकला था। कुछ घंटों बाद उरगा-सरगबुन्दिया रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने की सूचना स्टेशन मास्टर को मिली, जिसे मालगाड़ी चालक ने स्वयं देखा और तत्काल जानकारी दी।

Tagged:
[post-views]
Share
Now