Home / Updates / नोडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में बेबकास्टिंग सम्बंधित समीक्षा बैठक आयोजित…..

नोडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में बेबकास्टिंग सम्बंधित समीक्षा बैठक आयोजित…..

बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 के सफल एवं पारदर्शी संचालन हेतु नोडल पदाधिकारी (वेबकास्टिंग कोषांग) श्रीनिवास की अध्यक्षता में वेबकास्टिंग से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के कुल 1855 मतदान केंद्रों पर दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की तैयारी एवं तकनीकी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, बांका ए० के० सिंह, आईटी प्रबंधक, बांका प्रमोद कुमार चौधरी , बृहस्पति टेक्नोलॉजी के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों के असेंबली मैनेजर उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान बृहस्पति टेक्नोलॉजी के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर द्वारा बताया गया कि सेक्टर स्तर पर तकनीकी कर्मियों का चयन पूर्ण कर लिया गया है एवं उनकी सूची उपलब्ध करा दी गई है। नोडल पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी तकनीकी कर्मियों के आई-कार्ड शीघ्र तैयार कराए जाएं, तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि 6 नवम्बर तक सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग हेतु सीसीटीवी कैमरों का इंस्टॉलेशन कार्य हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए।

नोडल पदाधिकारी ने सभी तकनीकी अधिकारियों को वेबकास्टिंग प्रणाली की निर्बाध कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने, सीसीटीवी कैमरों के इंस्टॉलेशन की गुणवत्ता की जाँच करने, तथा मतदान दिवस पर रियल-टाइम मॉनिटरिंग हेतु समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

[post-views]
Share
Now