Home / News / चित्रकूट -एसपी अरुण कुमार सिंह ने जारी किए तबादला आदेश, शहर कोतवाली से लेकर बरगढ़ थाने तक बदले प्रभारी

चित्रकूट -एसपी अरुण कुमार सिंह ने जारी किए तबादला आदेश, शहर कोतवाली से लेकर बरगढ़ थाने तक बदले प्रभारी

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट। जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने छह थानों में नए थाना प्रभारियों की तैनाती की है। इस बदलाव के तहत कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार बलराम सिंह को शहर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पंकज तिवारी को थाना सरधुआ, राम सिंह को थाना भरतकूप, विवेक सिंह को थाना पहाड़ी, अनूप कुमार दुबे को थाना मानिकपुर और राजेश कुमार वर्मा को थाना बरगढ़ का प्रभारी बनाया गया है।

पुलिस अधीक्षक के इस फेरबदल को जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। नए थाना प्रभारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी होगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now