Home / Updates / BJP में शोक की लहर ! नहीं रहे प्रोफेसर वीके मल्होत्रा पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट कर दी…….

BJP में शोक की लहर ! नहीं रहे प्रोफेसर वीके मल्होत्रा पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट कर दी…….

भारतीय जनता पार्टी ने अपने एक मजबूत और समर्पित स्तंभ को खो दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और अनुभवी सांसद प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। 94 वर्ष की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा।

3 दिसंबर 1931 को लाहौर में जन्मे वीके मल्होत्रा ने सार्वजनिक जीवन में कई अहम भूमिकाएं निभाईं — वे दिल्ली के सांसद, मुख्य कार्यकारी पार्षद और लंबे समय तक पार्टी की पहचान बने रहे। बीते कुछ दिनों से वे बीमार थे और एम्स में इलाज चल रहा था। आज सुबह करीब 6 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद उनके घर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कई नेताओं ने भी गहरा दुख जताया और उनके योगदान को याद किया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now