Home / Events / रक्तदान करके बेबस मरीजो की मदद कर मददगार बन सकते है, यही इंसानियत का तकाज़ा है। नवाब शहज़ाद मियाँ

रक्तदान करके बेबस मरीजो की मदद कर मददगार बन सकते है, यही इंसानियत का तकाज़ा है। नवाब शहज़ाद मियाँ

अज़ीज़ अहमद सिद्दीक़ी

जलालाबाद शामली
प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्वोदय जन कल्याण समिति के द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन कस्बे के चौक बम्बा स्थित नवाब शहजाद मियां के निवास स्थान पर आयोजन किया गया जिसमे दर्जनों रक्त वीरो ने स्वेच्छा से रक्त दान किया l
इस शिविर का पूर्व चेयरमैन चौधरी अब्दुल गफ्फार एवम नवाब शहज़ाद मियां ने फीता काटकर किया l
बंबा चौक पर स्थित नवाब साहब की बैठक में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया l
इस मौके पर नवाब शहज़ाद मियाँ ने कहा कि समाज के ऐसे लोग विशेष कर युवा जिनको कुदरत ने सेहत से नवाज़ा है रक्त दान करके ऐसे बेबस मरीजो की मदद कर सकते है जिनको ज़रूरत होती हैं मददगार बन सकते है वास्तव मे ऐसी सेवा ही इंसानियत को जिंदा रखती है l
समिति के रक्त वीर साबिर अली ने रक्त दान के फायदो पर प्रकाश डालते हुए कहा रक्तदान करने से हार्ट अटैक से बचाव होता है ब्रेन हेमरेज के खतरे कम होते हैं कोलेसट्रोल लेवल अच्छा रहता हैl

साबिर अली ने बताया कि शिविर मे 82 रक्तदाताओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया और 78 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया समस्त रक्त दाताओं को नवाब साहब के सौजन्य से मेडल और एक बोतल सेट गिफ्ट में देकर सम्मान किया गया l
शिविर मे मुख्य रूप से नवाब शहजाद मियां, अब्दुल गफ्फार, चैयरमैन हाफिज नसीम ,आरिफ डॉ रहमानी, डॉ ज़ाकिर हुसैन, युवा समाजसेवी काज़ी अब्दुल रहमान सिद्दीकी बाबा फरीद शैख़ डॉ साबिर,वसीउल्लाह खान संजू सैनी सभासद शोएब खान उवेश मसूंरी शावेज़ मसूंरी इस्तखार सभासद पप्पू सभासद अकरम चौधरी डा नदीम हाफ़िज़ समीर क़ाज़ी अब्दुल रहमान आदि का सराहनीय योगदान रहा

[post-views]
Share
Now