(रिपोर्ट: नेहाल अख्तर)
(Express News Bharat)
(जिला संवाददाता, बलिया)
रसड़ा (बलिया)। रसड़ा नगर के मोहल्ला मिशन रोड, उत्तर पट्टी जमशेद के हाते में वार्ड नं. 06 के सभासद नौशाद राईन द्वारा पवित्र रमजान माह के 25वें रोज़े पर सामूहिक रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोज़ेदारों तथा स्थानीय लोगों ने भाग लिया इफ्तार पार्टी में मोहल्ला वासियों सहित अनेक लोगों ने एक साथ बैठकर रोज़ा खोला और आपसी भाईचारे, प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया। इफ्तार से पहले रोज़ेदारों ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआएं भी मांगीं इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल ने रमजान के पवित्र महीने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माह-ए-रमजान त्याग, संयम, इबादत और इंसानियत का पैगाम देता है। यह लोगों को एक-दूसरे की मदद करने और समाज में भाईचारे को मजबूत बनाने की सीख देता है, जिससे समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना रहमत और बरकतों का महीना है तथा लोगों को जरूरतमंदों की मदद करने और समाज में प्रेम व भाईचारे को बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए कार्यक्रम में हसनात अहमद राईन ने बताया कि इस प्रकार के सामूहिक इफ्तार कार्यक्रम समाज में एकजुटता का प्रतीक होते हैं और लोगों के बीच आपसी मेल-जोल तथा सद्भाव को बढ़ाते हैं इफ्तार पार्टी में रोज़ेदारों ने खजूर, फल, शरबत और अन्य व्यंजनों के साथ रोज़ा खोला। इफ्तार के बाद हाफिज मोहम्मद आबिद राईन ने नमाज़ अदा कराई और देश में अमन, शांति, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ की गई इस मौके पर हाफिज़ अनवार अहमद राईन, मुख्तार अहमद राईन अध्यक्ष, कृषि मंडी रसड़ा, आफताब अहमद राईन, शमशाद अहमद राईन, असद अली राईन सहित कई गणमान्य लोग और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे उपस्थित लोगों ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के अंत में देश में शांति, खुशहाली और तरक्की के लिए सामूहिक दुआएं की गईं।






