इजराइल-हमास जंग विश्व पर संकट, आज से ही दिखने लगा असर। क्या दुनिया के सामने ग्लोबल इकोनॉमी का ……

इजराइल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष लगातार बढ़ रहा है।

दोनों ओर से की जा रही भारी बमबारी के चलते अब तक 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 4,000 से ज्यादा लोग घायल हैं।

वही इसका इसका असर भारत में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के रूप में देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं अगर जंग आगे बढ़ती और दूसरे देश भी इसमें भागीदारी करते हैं, जो इससे कौन-कौन से बड़े झटके लग सकते हैं।

इजराइल ने भी गाजा पट्टी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों और की इस जंग में 700 इजराइली और 450 फिलिस्तीनियों के मारे जाने की खबर है, जबकि हजारों लोग इसमें घायल हैं।

इस युद्ध से सबसे पहला असर कच्चे तेल की कीमतों में इजाफे के रूप में हुआ है।

शनिवार को संघर्ष की शुरुआत के बाद से अब तक क्रूड की कीमतें 4 फीसदी से अधिक बढ़ गई हैं। शुरुआती एशियाई कारोबार में ब्रेंट 4.7 फीसदी उछलकर 86.65 डॉलर पर और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 4.5 फीसदी बढ़कर 88.39 डॉलर पर पहुंच गया।

आपको बता दें इजराइल और भारत के रिश्ते काफी मजबूत हैं और इसके साथ ही दोनों बड़े व्यापारिक साझेदार भी हैं. इजरायल के लिए भारत एशिया में तीसरा सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है।

इजराइली कंपनियों ने भी भारत में बड़ा इन्वेस्टमेंट किया हुआ है. दोनों देशों के बीच Export-Import पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2022-23 में भारत ने इजरायल से 1400 से अधिक तरह से आइटम्स इंपोर्ट किया है।

जिसमें हीरा-मोती, फर्टिलाइजर्स, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट और क्रूड ऑयल शामिल है. जबकि भारत से इजराइल को एस्पोर्ट किए गए सामानों की लिस्ट काफी लंबी है, जिसमें  हीरे, ज्वैलरी, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग सामान शामिल है।

भारतीय शेयर बाजार पर फ़्म जंग का असर आज से ही दिखना शुरू हो गया है । सप्ताह के पहले दिनकी शुरुआत सेंसेक्स में 451 अकों की बड़ी गिरावट के साथ हुई।

इसके साथ ही इजराइल-हमास युद्ध का असर भारत समेत दुनियाभर में पड़ता हुआ दिखाई दे सकता है। इसके बढ़ने से न केवल भारत बल्कि अन्य देशों का एक्सपोर्ट-इंपोर्ट प्रभावित होगा।

कहा जानकारो की माने तो अगर ये जंग लंबी खिंची, तो फिर ग्लोबल इकोनॉमी पर इसका बुरा असर पड़ सकता है और सप्लाई चेन प्रभावित होने से कई जरूरी सामानों पर संकट गहरा सकता है।

Share
Now