रिपोर्ट चंद्रकिशोर पासवान
बेगूसराय | बेगूसराय जिले में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 का मतदान कार्य संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि जिले के सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों — चेरियाबरियारपुर, बछवाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी, साहेबपुर कमाल, बेगूसराय एवं बखरी (अ.जा.) — में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई।
उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपूर्ण मतदान कार्य निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संचालित किया गया। किसी भी स्थान से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी तुषार सिंगला ने निर्वाचन कर्मियों, सुरक्षाबलों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा जिले के सभी मतदाताओं को लोकतंत्र के इस महापर्व को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए धन्यवाद दिया।






