Home / News / पटोरी में स्वच्छता अभियान के तहत तालाब किनारे श्रमदान, पौधारोपण और कपड़े के थैले का वितरण

पटोरी में स्वच्छता अभियान के तहत तालाब किनारे श्रमदान, पौधारोपण और कपड़े के थैले का वितरण

लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा

पटोरी/समस्तीपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत मंगलवार को पटोरी अनुमंडल में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला गंगा समिति, जिला प्रशासन समस्तीपुर एवं नगर परिषद शाहपुर पटोरी के संयुक्त तत्वावधान में डीएसपी आवास के निकट वार्ड संख्या 11 स्थित तालाब के किनारे श्रमदान कर साफ-सफाई अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने तालाब के चारों ओर सफाई की। सफाई के बाद तालाब परिसर में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में डीपीओ नमामि गंगे नीरजेश कुमार, नगर परिषद शाहपुर पटोरी के कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी सुशांत मिश्रा, वार्ड संख्या 11 के वार्ड पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि समेत स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

इस दौरान डीपीओ नमामि गंगे की ओर से उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। उन्होंने आम लोगों से अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने और दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की अपील की।

वहीं, प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत चंदन चौक पर लोगों के बीच कपड़े के थैले का वितरण किया गया। लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नदी, तालाब और अन्य जलाशयों को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त रखने के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना रहा। अधिकारियों ने कहा कि जलस्रोतों की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आम लोगों की सामूहिक भागीदारी से ही इसे प्रभावी बनाया जा सकता है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now