Home / National / VIDEO: हिमाचल में जल प्रलय बना कहर का तूफान, मंडी में डूबा बस अड्डा, वाहन भी……

VIDEO: हिमाचल में जल प्रलय बना कहर का तूफान, मंडी में डूबा बस अड्डा, वाहन भी……

धर्मपुर, मंडी (हिमाचल प्रदेश) बीती रात से लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। कुल्लू से बह रही व्यास नदी पहले ही उफान पर थी, ऊपर से लोकल नदियों और नालों में अचानक पानी बढ़ने से हालात और बिगड़ गए। नतीजा ये हुआ कि रातों-रात धर्मपुर बस अड्डा पूरा का पूरा पानी में समा गया।

साथ ही आपको बता दे की तेज बहाव इतना डरावना था कि कई बसें और गाड़ियां बह गईं। जब पानी घटा तो चारों तरफ मलबा और टूटी-फूटी दुकानें ही नजर आईं। लोग मोबाइल से तबाही के वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं और दुआ कर रहे हैं कि हालात जल्दी सामान्य हो जाएं।

मौसम विभाग की मानें तो आज मंडी में दिनभर बादल छाए रहेंगे और कई जगह गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। तापमान करीब 25 डिग्री अधिकतम और 20 डिग्री न्यूनतम रहने का अनुमान है।

सबसे बड़ी राहत की बात ये रही कि जब बाढ़ ने बस अड्डे को अपनी चपेट में लिया, उस समय वहां कोई यात्री नहीं था, वरना हालात और खतरनाक हो सकते थे।

रिपोर्ट:- कनक चौहान

Tagged:
[post-views]
Share
Now