Home / News / पशु चिकित्सा शिविर बना मौत का शिविर, 70 पशु बीमार, 3 की जान गई

पशु चिकित्सा शिविर बना मौत का शिविर, 70 पशु बीमार, 3 की जान गई

(दीपक यादव हमीरपुर उत्तर प्रदेश)

(सुमेरपुर हमीरपुर)। चार दिन पूर्व ग्राम पंचायत भौनिया में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी की ओर से आयोजित कराए गए पशु चिकित्सा शिविर में वितरित की गई कीड़े मारने की दवा खाने से पशुपालकों के करीब 80 छोटे पशु बीमार हो गए। पिछले 48 घंटे के दौरान तीन पशुओं के दम तोड़ देने से पशुपालकों में आक्रोश पनप गया है। उन्होंने गलत दवा वितरित करने का आरोप लगाया है। कंपनी के चिकित्सकों ने पशुपालकों पर ओवरडोज देने का आरोप लगाया है।
कस्बे की उद्योग नगरी में संचालित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी ने सीएसआर फंड के तहत एक एजेंसी द्वारा क्षेत्र के ग्राम भौनिया में 23 जनवरी को पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन कराया था। इस शिविर में एजेंसी के चिकित्सक डा. रमेश कुशवाहा ने 100 से अधिक पशुओं को कीड़े मारने की दवा एलबेंडा जाल के टैबलेट एवं सिरप वितरित किए थे। इनको खिलाने के बाद करीब 70 पशुओं के बच्चे बीमार पड़ गए। इनमें भोला पाल का पड़वा एवं लल्लू कुशवाहा का पड़वा सहित कुल 3 मवेशियों के बच्चों ने दम तोड़ दिया है। बाकी का उपचार कराया जा रहा है।
एजेंसी के चिकित्सक डा. राजेश कुशवाहा ने बताया कि पशुपालकों ने पशुओं के बच्चों को ओवरडोज दवा दी है। इससे समस्या उत्पन्न हुई है। महज दो पशुओं के बच्चे मरे हैं। उन्होंने बताया कि कीड़े मारने की जो दवा वितरित की गई है वह सरकारी दवा है। उन्होंने यह दवा पशु चिकित्सालय सुमेरपुर से प्राप्त की थी। उन्होंने बताया कि सभी बीमार पशुओं के बच्चे अब धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं।
पशु चिकित्सा अधिकारी डा. अंकुर सचान ने बताया कि कुछ दवा उनके यहां से दी गई थी, बाकी दवा उन्होंने स्वतः बांटी है। उन्होंने भी कहा कि ओवरडोज के चलते समस्या पैदा हुई है। पशुपालक सही ढंग से दवा खिलाने का तरीका नहीं समझ सके हैं। वैक्सीनेशन से भी पशु बीमार होते हैं धीरे-धीरे सुधार होता है।
बहुराष्ट्रीय कंपनी के मैनेजर भरत चौधरी से बात का प्रयास किया गया परंतु उन्होंने फोन नहीं रिसीव किया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now