सहारनपुर! 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सहारनपुर जनपद के गांव कैलाशपुर में स्थित मदरसा जामिया सुमैय्या में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षा, अनुशासन और देशभक्ति का संदेश दिया गया। वहीं नदवी टावर पर भी ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मदरसा जामिया सुमैय्या, कैलाशपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहारनपुर देहात विधानसभा के विधायक आशु मलिक, मदरसा प्रबंधक कारी सईद अहमद, एवं पूर्व ग्राम प्रधान दिलशाद अहमद ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात सभी उपस्थित लोगों द्वारा राष्ट्रीय गान गाया गया।
इस अवसर पर जामिया सुमय्या के सचिव मौलाना मोहम्मद तय्यब नदवी कासमी ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के प्रति निष्ठा, देश की एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।
कारी सईद अहमद ने कहा कि मदरसा शिक्षा के साथ-साथ देशभक्ति और संस्कारों का केंद्र है। उन्होंने छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।
वहीं विधायक आशु मलिक ने कहा कि शिक्षा संस्थान समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं और ऐसे आयोजनों से बच्चों में देशप्रेम की भावना मजबूत होती है।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से प्रेरित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें नात, भाषण और देशभक्ति गीत शामिल रहे। बच्चों की प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।
वहीं दूसरी ओर कैलाशपुर स्थित नदवी टावर पर चौधरी अब्दुल वाहिद जिला अध्यक्ष एवं विधायक आशु मलिक समाजवादी पार्टी,भावी प्रत्याशी ग्राम प्रधान हाफिज जाहिद, पप्पू मलिक एवं दानिश मलिक द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने राष्ट्रीय गान गाया और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया!
रिपोर्ट Naim.sagar






