Uttrakhand: भाजपा आरोपी विधायक महेश नेगी का पुतला दहन कर-कांग्रेस ने की इस्तीफे की मांग…..

  • BJP विधायक महेश नेगी पर एक महिला की ओर से लगाए गए आरोप के बाद मंगलवार को अल्मोड़ा जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया।
  • विधायक और मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विधायक से इस्तीफा देने की मांग की।

अल्मोड़ा। महिला उत्पीड़न के मामले में भाजपा के द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी का नाम सामने आने पर कांग्रेस ने विधायक और भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अल्मोड़ा समेत विकासखंडों में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार और विधायक नेगी का पुतला दहन किया साथ ही कांग्रेसियों ने विधायक से इस्तीफा देने की मांग की।

जिला मुख्यालय में दोपहर में कांग्रेस कार्यकर्ता चौघानपाटा में जमा हुए। कांग्रेस ने नारेबाजी कर प्रदेश सरकार और द्वाराहाट के विधायक का पुतला फूंका।

कांग्रेसियों ने कहा कि तरफ भाजपा सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की बात कर रही है और करोड़ों रुपये खर्च कर रही है लेकिन दूसरी तरफ भाजपा विधायक द्वारा सैनिक की पत्नी के साथ लंबे समय से दुराचार का मामला सामने आया है जो कि निंदनीय है। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा विधायक का ऐसा व्यवहार दिखाता है कि भाजपा महिलाओं और बेटियों के प्रति कितनी गंभीर है। कहा कि केवल नारों से बेटियां सुरक्षित नहीं होती। कांग्रेस ने भाजपा विधायक के इस्तीफे की मांग की और पुतला दहन किया।

दन्या में भी फूंका पुतला

दन्या में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक का पुतला दहन किया। यहां ब्लाक लमगड़ा ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल, अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट, राजू पंत,आनन्द जोशी,भुवनराम,कुन्दन सिंह गैड़ा,हुकुम सिंह,कमल बिष्ट, हरीश जोशी आदि उपस्थित रहे।

जैंती भी जताया आक्रोश

जैंती में ब्लाक अध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक महेश नेगी का पुतला फूंका। इस दौरान नवीन कोहली,गोपाल महरा,पानसिंह बर्गली,रमेश बिष्ट, चन्दन बिष्ट, प्रदीप बिष्ट आदि मौजूद रहे

Share
Now