Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

उत्तरकाशी हादसा: मौसम बनेगा राहत कार्य में बाधा जानिए ताजा हालात…..

उत्तरकाशी की सुरंग में कैद 41 मदजूरो की बाहर निकले की उम्मीद जारी है। बता दें रेस्क्यू का आज 15वां दिन है। हैदराबाद से प्लाज्मा कटर लाया गया है। इसके साथ ही फंसे मजदूरों तक लैंडलाइन की सुविधा दे दी है।

वही रेस्क्यू अभियान में अब बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ समेत कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी के आसार हैं।

प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हैदराबाद से लाई गई प्लाज़्मा मशीन ने सुबह से काम करना शुरू कर दिया है। तेजी से कटाई चल रही है। 14 मीटर और कटना बाकी है।कुछ ही घंटों में। उसके बाद मैनुअल ड्रिलिंग शुरू हो जाएगी।

पुष्कर सिंह धामी टनकपुर के श्रमिक पुष्कर सिंह ऐरी के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों को आश्वासन दिलाया कि एरी सुरक्षित बाहर आएंगे।

Share
Now