उत्तराखंड के मोरी तहसील के भकंवाड गांव में सोमवार सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। 15 वर्षीय सबीना, जो अपनी मौसी मेमना के साथ टोंस नदी पार कर रही थी, अचानक ट्रॉली का संतुलन बिगड़ने से नदी में गिर गई और तेज बहाव में बह गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और किशोरी की तलाश में जुट गई। ग्रामीण भी राहत और मदद के लिए सक्रिय हैं।
भकंवाड गांव मुख्य सड़क मार्ग (मोरी–हनोल) से लगभग 14 किलोमीटर दूर है। सड़क मार्ग से गांव तक पहुंचने के लिए पैदल लगभग 3 किलोमीटर चलना पड़ता है।
स्थानीय लोग बताते हैं कि नदी पार करने के लिए अस्थायी ट्रॉली का इस्तेमाल किया जाता है। इस हादसे के बाद उन्होंने प्रशासन से सुरक्षित और स्थायी पुल निर्माण की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।
राज्य में हाल ही में आई आपदा के मद्देनजर, केंद्रीय टीम भी जिलों में नुकसान का जायजा लेने के लिए उत्तराखंड पहुंची है।






