Home / Updates / बिहार में चुनाव से पहले आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी…..

बिहार में चुनाव से पहले आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी…..

बिहार की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य विधानसभा चुनाव से पहले आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के लिए खुशखबरी दी है। सोमवार को मुख्यमंत्री ने बताया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय अब 7,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये और आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 4,000 रुपये से बढ़ाकर 4,500 रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाएगा और मंगलवार को कैबिनेट में इसे मंजूरी मिल जाएगी।

नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए काम किया जा रहा है। समेकित बाल विकास परियोजना के तहत छह तरह की सेवाएं आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से सीधे लाभुकों तक पहुँच रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की मेहनत और समर्पण को देखते हुए मानदेय बढ़ाने का यह कदम उठाया गया है। उनका कहना है कि इससे सेविकाओं का उत्साह बढ़ेगा और बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं के लिए समेकित बाल विकास सेवाएं और बेहतर तरीके से दी जा सकेंगी।

नीतीश कुमार ने उम्मीद जताई कि यह बढ़ोतरी न केवल कर्मचारियों के लिए मददगार होगी बल्कि बच्चों और माताओं के जीवन स्तर को भी सुधारने में योगदान देगी।

Tagged:
[post-views]
Share
Now