उत्तराखंड: चुनाव 2021 को लेकर नई दिल्ली में भाजपा की बैठक ..

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड में 2022 मे होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर नई दिल्ली में एक बैठक बुलाई है। यह बैठक शनिवार को होनी थी। लेकिन अब यह बैठक रविवार को होगी।

बैठक में भाग लेने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार दिल्ली पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस बैठक में भाग लेंगे। वह शुक्रवार से दिल्ली दौरे पर हैं।

केंद्रीय नेतृत्व की दिल्ली में बुलाई गई बैठक में विधानसभा चुनाव रोडमैप पर चर्चा होगी।

यह बैठक राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम लेंगे, जिसमें पार्टी के केंद्रीय नेताओं के अलावा प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और प्रदेश संगठन महामंत्री दिल्ली पहुंच चुके हैं।

पार्टी की एक अहम बैठक होनी है। यह बैठक पहले आज शनिवार को होनी थी। लेकिन नहीं हो सकी। अब रविवार को दोपहर में यह बैठक होगी। बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

Share
Now