मुस्लिम के घर में जबरन हनुमान की मूर्ति रख कर पूजा करने पर बवाल! पुलिस पर भी पथराव! हिन्दू संगठन के नेता पर….

मध्यप्रदेश के खंडवा में रविवार को एक दूसरे धर्म के व्यक्ति के घर पर जबरन हनुमान जी की मूर्ति स्थापित कर वहां पूजन करने पर विवाद गहरा गया। दोनों ही पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए, इस बीच पुलिस ने लोगों को तितर-बितर करने की कोशिश की तो, मौके पर मौजूद दोनों ही पक्षों के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव का शिकार पुलिस भी हो गई। पत्थर लगने से सीएसपी और टीआई सहित कुछ पुलिस जवान घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर को मोर्चा संभालना पड़ा। पुलिस ने सभी मामलों पर एफआईआर दर्ज करने की बात कही। फिलहाल माहौल शांत हो गया है। लेकिन पुलिस ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र में बल की तैनाती कर दी है।

गैर हिन्दू के घर स्थापित की हनुमान जी की मूर्ति
खंडवा के दुबे कॉलोनी क्षेत्र के मुंशी चौक पर एक मकान में हनुमान जी की स्थापना और पूजन करने को लेकर विवाद हो गया। दोनों ही पक्षों के युवक आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई। घटना की जानकारी लगते ही शहर के तीन थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। नगर पुलिस अधीक्षक को एक पत्थर लगा है। भारी पुलिस बल के साथ कलेक्टर और एसपी ने मोर्चा संभाला।

दरअसल दुबे कॉलोनी के मुंशी चौक के पास रहने वाले गणेश जाधव का मकान था। बताया जाता है कि गणेश की बहू ने अपना मकान शेख असगर को बेचा था। इस मकान की कुछ ही दिन पहले असगर ने रजिस्ट्री भी कराई है। लेकिन रविवार रात करीब 8:00 बजे इस मकान में पीछे के रास्ते से हिंदू नेता रवि आव्हाड और हिंदू समाज के कुछ युवक अंदर आ गए। उन्होंने यहां हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना करते हुए आरती की। इस दौरान मकान मालिक असगर और समाज के लोगों ने वहां विरोध किया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और दोनों तरफ से पथराव हो गया।

पुलिस बल पर पथराव
घटना की जानकारी मिलने पर शहर के तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। नगर पुलिस अधीक्षक पूनम चंद यादव और एसडीएम अरविंद चौहान ने पुलिस बल के साथ मौके पर दोनों ही पक्षों के युवकों को खदेड़ा। इस दौरान लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस पथराव में एक पत्थर नगर पुलिस अधीक्षक पूनम चंद यादव के सर पर लगा है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह और कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाला।

Share
Now