Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

यूपी : बाइक में बैठी सवारियां गिनिए…पत्नी अस्पताल में भर्ती है…. बेटा हुआ है , सभी भाई उसे देखना चाहते हैं….

सीओ सिटी को बताया कि पत्नी अस्पताल में भर्ती है। बेटा हुआ है। सभी भाई उसे देखना चाहते हैं। उन्हें दिखाने के लिए अस्पताल ले जा रहे हैं। उसके इस उत्तर से सभी पुलिसकर्मी हंस पड़े। हालांकि बाद में उसका चालान काट दिया गया।

यह तस्वीर देखिए। फिर मुस्कुराइए। क्योंकि इसके सिवा आप कुछ कर नहीं सकते। बाइक पर सवार जो लोग हैं उन्हें गिन लिजिए। फिर इतने लोग सवार क्यों हैं उसका मकसद जान लीजिए। आपको गुस्सा नहीं आएगा। हंसी ही आएगी।

मामला यूपी के बाराबंकी का है। अयोध्या हाईवे पर शुक्रवार शाम को वाहन चेकिंग के दौरान सीओ सिटी डॉक्टर बीनू सिंह उस समय हतप्रभ रह गईं, जब एक बाइक पर पांच बच्चों को लेकर बिना हेलमेट लगाए जा रहे व्यक्ति को रोका। आदमी को मिलाकर बाइक पर छह सवारी थीं।

उससे पूछा गया कि इतने लोग एक बाइक में कहां जा रहे हैं तो उसका जवाब हंसाने वाला था। उसने सीओ सिटी को बताया कि पत्नी अस्पताल में भर्ती है। बेटा हुआ है। सभी भाई उसे देखना चाहते हैं। उन्हें दिखाने के लिए अस्पताल ले जा रहे हैं। उसके इस उत्तर से सभी पुलिसकर्मी हंस पड़े। हालांकि बाद में उसका चालान काट दिया गया।

Share
Now