Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने दी घरेलू उड़ानों को लेकर जानकारी, पढ़े पूरी रिपोर्ट

केंद्र सरकार ने 25 मई से घरेलू उड़ानों का परिचालन बहाल करने का फैसला किया है। देश में हवाई सेवा दो महीने के बाद शुरू होगी। इस क्रम में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यात्रा के लिए तय किराया और इससे जुड़ी शर्तें बताईं।

हरदीप सिंह पुरी ने कहा….

5 मई को वंदे भारत मिशन की शुरुवात की गयी थी। इसके तहत 20 हजार से अधिक लोगों को वापस लाया गया है।

घरेलू उड़ानों को शुरू करने के अनुभव के आधार पर हमें कुछ प्रक्रियाओं को बदलना पड़ सकता है, तभी हम अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के बारे में सोचेंगे। 

25 मई से हम घरेलू विमानों के संचालन को फिर से शुरू करेंगे। इस दौरान सभी यात्रियों को फेस मास्क और सैनिटाइजर बोतल साथ रखनी होगी। एयरलाइंस खाना नहीं देगी। पानी की बोतलें गैलरी एरिया या सीटों पर दी जाएंगी। 

केबिन क्रू को पूर्ण सुरक्षात्मक गियर में होना आवश्यक होगा। केवल एक चेक-इन बैग की अनुमति होगी। यात्रियों को प्रस्थान के समय से कम से कम 2 घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा। किराये में एक तय सीमा में बदलाव होगा।

हमने एक न्यूनतम और अधिकतम किराया निर्धारित किया है। दिल्ली, मुंबई के मामले में 90-120 मिनट के बीच की यात्रा के लिए न्यूनतम किराया 3500 रुपये होगा, अधिकतम किराया 10,000 रुपये होगा। यह 24 अगस्त तक के लिए 3 महीने तक निर्धारित है। 

उड़ान रुट्स को भी सात सेक्शनों में बांटा गया है।

  • 40 मिनट से कम की फ्लाइट
  • 40-60 मिनट
  • 60-90 मिनट
  • 90-120 मिनट
  • 120-150 मिनट 
  • 150-180 मिनट 
  • 180-210 मिनट

यह आदेश जो आज जारी किया जा रहा है वह 24 अगस्त को 23:59 बजे तक लागू रहेगा।

Share
Now