अनूपपुर 25 सितंबर 2025: शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, पुष्पराजगढ़ विधायक श्री फुंदेलाल सिंह मार्काे, कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती वाल्मीकि राठौर, जिला योजना समिति के सदस्य एवं जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के पूर्व अध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम ने आज जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ परिसर में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सामूहिक रूप से पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

सांसद शहडोल संसदीय क्षेत्र श्रीमती हिमाद्री सिंह ने कहा कि माँ के नाम पर लगाया गया हर पौधा हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवनदायिनी विरासत बनेगा। विधायक श्री फुंदेलाल सिंह मार्काे ने इस अवसर पर कहा कि पेड़ लगाना केवल पर्यावरण की रक्षा करना ही नहीं, बल्कि धरती माँ और अपनी जन्मदात्री माँ के प्रति सच्ची समर्पण भी है।

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कहा कि हर व्यक्ति यदि एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो आने वाले समय में यह अभियान हर घर और हर आँगन तक हरियाली पहुँचा देगा।
रिपोर्ट :यशपाल जाट






